शिवपुरी नगर: गुना बाईपास पर अंबेडकर जयंती जुलूस में बवाल, ट्रक ने डीजे को मारी टक्कर, आक्रोशित युवकों ने ड्राइवर को पीटा
शिवपुरी शहर के गुना बायपास पर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अंबेडकर जयंती के जुलूस में शामिल होने आ रहे डीजे वाहन से टक्कर के बाद नाराज युवकों ने ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया और चालक के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकाला। मंगलवार को अंबेडकर जयंती के मौके पर बड़ौदी क्षेत्र से डीजे के साथ जुलूस शहर की ओर बढ़ रहा था।