बैवाही क्षेत्र के रामपुर बाजार में चोर दलबीर वर्मा के घर में ताला तोड़ रहे थे, तभी दूसरे कमरे में दलबीर की नींद खुल गई। बाहर निकलने की कोशिश की तो देखा चोरों ने बाहर से दरवाजा बंद किया है। शोर करने पर चोर चले गए और पास के राममूरत पुत्र नकछेद के घर से ₹14300 की नकदी ले गए।