हजारीबाग जिला के विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की छात्रा स्वेता कुमारी द्वारा अपने जन्मदिन के दिन आत्महत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने विद्यालय की शिक्षिका प्रतिभा सिंह एवं छात्र शैलेन्ज कुमार राणा पर प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया है।