डग: मांडवी में महिलाओं ने निकाली 25 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, मां केसरबाई को चढ़ाई चुनरी, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
Dug, Jhalawar | Oct 6, 2024 मांडवी से महिलाओ, पुरुषो, बच्चो ने पैदल चुनरी यात्रा निकाली।चुनरी यात्रा मांडवी से कालवा स्थान पहुंची जहां से सभी लोग दुधाखेड़ी तक पैदल चुनरी यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान महिलाएं ढोल की थाप पर नाचते हुए चल रही थी, हर वर्ष चैत्र नवरात्रि पर महिलाएं 25 मीटर की चुनरी मां केसरबाई को चढ़ाती है, जिसमे सभी नंगे पैर 17 किलोमीटर का सफर तय कर दुर्गाखेड़ी पहुंचते है।