डग: मिश्रोली में श्री बजरंगी गौशाला में गोमाताओं की सेवा के लिए की गई नई पहल, रोटियों के संग्रह हेतु लाया गया नया ऑटो
Dug, Jhalawar | Oct 5, 2024 मिश्रोली में श्री बजरंगी गोशाला ने गोमाताओं की बेहतर देखभाल और भोजन की व्यवस्था के लिए एक नई पहल की है। कस्बे से रोटियों के संग्रह को सुगम बनाने के उद्देश्य से गोशाला समितिद्वारा एक नया ऑटो लाया गया है। गोशाला अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार ने बताया कि इस पहल का मकसद गौ माता के लिए समय पर भोजन उपलब्ध कराना है। कस्बे से प्रतिदिन सैकड़ो रोटियां इकट्ठा की जाती है।