सदर: 37 लाख का गांजा बरामद, एएनटीएफ ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
Sadar, Lucknow | Apr 30, 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस की एएनटीएफ इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 72 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 37 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही दो एंड्रॉइड मोबाइल, तीन कीपैड फोन, एक कार, एक बाइक और नकदी भी मिली।