डुमरा: मुंबई में युवक की पिटाई के बाद मौत, आगरा रेलवे स्टेशन पर मिला शव डुमरा थाना का घेराव कर लोगों ने कार्रवाई की मांग की
सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया वार्ड संख्या-13 निवासी 35 वर्षीय सुधीर महतो (पिता- नेमधारी महतो) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनका शव आगरा रेलवे स्टेशन पर मिलने से इलाके में आक्रोश है। मृतक के परिजनों डुमरा थाना का घेराव कर कार्रवाई की मांग की।