हरदा: 3 गांवों को जामली सब स्टेशन से जोड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हरदा में बिजली विभाग के महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन
Harda, Harda | Jan 28, 2025 हरदा में ग्रामीणों ने जामली सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति को लेकर आज 28 जनवरी 3 बजे बिजली विभाग के महाप्रबंधक अनूप कुमार गोप को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने मांग की है कि बड़नगर, भागपुरा और काल्याखेड़ी को भी जामली सब स्टेशन से जोड़ा जाए। स्थानीय किसान सुभाष जांगू के अनुसार, विद्युत विभाग ने पहले ही छह गांवों का नक्शा स्वीकृत कर दिया था।