हरदा: एससी-एसटी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का मौका, 31 जनवरी तक एमपी टास पोर्टल पर आवेदन करें
Harda, Harda | Jan 28, 2025 आज 28 जनवरी सुबह 11 बजे जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग हरदा ने घोषणा की है कि एमपी टास पोर्टल पर छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दी गई है। 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के लिए एक साथ आवेदन करने का मौका मिल रहा है। यह सुविधा सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में पढ़ने वाले एससी-एसटी वर्ग के छात्रों के लिए उपलब्ध है।