शाजापुर: सुनेरा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर सोसाइटी की करीब 200 बीघा जमीन बेचने वाले आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस
महर्षि महेश योगी सोसाइटी की सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलोदा के पास स्थित करीब दो साै बीघा जमीन धोखाधड़ी कर बेंचने और खरीदने के मामले में सुनेरा थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुनेरा थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार कूटरचना करके संपत्ति खरीदने और बेचने वाले कुल 4 नामजद और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।