सोनबरसा: उर्वरक की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, भंडारण व मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य
सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार को उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने की। बैठक में आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और सीमावर्ती क्षेत्रों में कालाबाजारी रोकने पर चर्चा की गई।