गढ़मुक्तेश्वर: नानपुर पुलिस चेक पोस्ट पर पुलिस ने पकड़ी 15 लाख रुपए की नकदी, आयकर विभाग को दी जानकारी
मेरठ रोड पर लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक से 15 लाख रुपये की नकदी पकड़ ली है। पुलिस ने आयकर विभाग को नकदी बरामद होने की सूचना दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि चुनाव को लेकर विभिन्न मार्गों पर पुलिस चेकिंग अभियान में जुटी है। उन्होंने बताया कि नानपुर पुलिस चेक पोस्ट पर एक कार से नकदी बरामद की है।