गोमिया: स्वांग में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने स्वांग वाशरी प्रबंधन से की वार्ता
Gumia, Bokaro | Mar 6, 2024 स्वांग परियोजना पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की प्रबंधन से 10 सूत्रीय मांगों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के कथारा क्षेत्रीय सचिव वरुण कुमार सिंह एवं प्रबंधन की ओर से परियोजना पदाधिकारी उमेश कुमार उपस्थित रहे। 10 सूत्रीय मांगों में मजदूरों के आवास की मरम्मत सहित कई मुद्दे शामिल हैं।