राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मुजरिया थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने बालिकाओं की जागरूकता पर जोर देते हुए उन्हें समझ का मंत्र दिया। प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह ने मिशन शक्ति अभियान के तहत क्षेत्र के आरती यादव टी सी यादव इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं की आत्मरक्षा, सुरक्षा के बारे में बताया।