Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
image
image
image

भागलपुर दिनांक: 04/08/2026, श्रावणी मेला के दौरान बारारी सीढ़ी घाट पर एक व्यक्ति के गंगा नदी में डूबने की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात SDRF टीम एवं आपदा मित्रों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू किया तथा सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान ब्रजेश कुमार झा, निवासी न्यू शिवपुरी कॉलोनी, तिलकामांझी, भागलपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर उनके पुत्र अंकित कुमार झा को घटनास्थल पर बुलाया गया। हालांकि, ब्रजेश कुमार झा ने अपने पुत्र के साथ घर जाने से इनकार कर दिया। व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात SDRF टीम ने मानवीय संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उन्हें बेहतर चिकित्सीय जांच एवं उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज अस्पताल), भागलपुर भेजने की व्यवस्था की। श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख घाटों पर SDRF, आपदा मित्र एवं अन्य बचाव दलों की तैनाती की गई है। यह घटना इन बचाव दलों की सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समर्पित सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसके कारण एक व्यक्ति का जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

1 views | Bhagalpur, Bihar | Aug 4, 2026

MORE NEWS

*सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं​*

सुल्तानगंज में श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालु बेहद संतुष्ट और प्रसन्न नजर आ रहे हैं।​

यात्री का अनुभव:-  पटना के रहने वाले राकेश मोहन ने डीडी न्यूज़ से बातचीत करते हुए इन व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रूट पर टेंट लगाए जाने से गर्मी और धूप से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही, सामान रखने के लिए लॉकर की निःशुल्क और बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब श्रद्धालुओं का सामान पूरी तरह सुरक्षित रहता है।​ 
यात्री का कहना है कि सरकार और  जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा की गई ये व्यवस्थाएं कांवड़ियों के सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना रही हैं।
#IPRDBihar 
#BiharGovernment 
#GoodGovernance 
#BiharDevelopment 
#ViksitBihar 
#NewBihar 
#DevelopedBihar 
#SamriddhBihar 
#employment

*सुल्तानगंज में कांवड़ियों के लिए बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं​* सुल्तानगंज में श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर परिषद द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। इस व्यवस्था से श्रद्धालु बेहद संतुष्ट और प्रसन्न नजर आ रहे हैं।​ यात्री का अनुभव:- पटना के रहने वाले राकेश मोहन ने डीडी न्यूज़ से बातचीत करते हुए इन व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि रूट पर टेंट लगाए जाने से गर्मी और धूप से बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही, सामान रखने के लिए लॉकर की निःशुल्क और बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे अब श्रद्धालुओं का सामान पूरी तरह सुरक्षित रहता है।​ यात्री का कहना है कि सरकार और जिला प्रशासन, भागलपुर द्वारा की गई ये व्यवस्थाएं कांवड़ियों के सफर को बेहद आसान और आरामदायक बना रही हैं। #IPRDBihar #BiharGovernment #GoodGovernance #BiharDevelopment #ViksitBihar #NewBihar #DevelopedBihar #SamriddhBihar #employment

Bhagalpur, Bihar | Aug 4, 2026

श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम-
 Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
JEEVIKA Bihar 
#SamriddhBihar
#BiharGovernment
#BiharDevelopment
#NewBihar
#ViksitBihar
#Employment
#GoodGovernance
#DevelopedBihar

श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम- Information & Public Relations Department, Government of Bihar JEEVIKA Bihar #SamriddhBihar #BiharGovernment #BiharDevelopment #NewBihar #ViksitBihar #Employment #GoodGovernance #DevelopedBihar

Bhagalpur, Bihar | Aug 4, 2026

भागलपुर, 04 अगस्त 2026, श्रावणी मेला के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सतत् जीविकोपार्जन कार्यक्रम एवं बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के संबंध में श्रद्धालुओं एवं आमजन को जागरूक किया गया।

कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत की। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पात्र परिवार एवं वरिष्ठ नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकते हैं तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

नुक्कड़ नाटक के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रस्तुतियों को उत्साहपूर्वक देखा तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रावणी मेला की अवधि में विभिन्न जनहित एवं जनकल्याणकारी विषयों पर इसी प्रकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालुओं एवं आमजन तक सरकार के संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सकें।

JEEVIKA Bihar 
Panchayati Raj Department, Government of Bihar 
Bhagalpur District Administration

भागलपुर, 04 अगस्त 2026, श्रावणी मेला के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मेला क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सतत् जीविकोपार्जन कार्यक्रम एवं बिहार वृद्धजन पेंशन योजना के संबंध में श्रद्धालुओं एवं आमजन को जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत की। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पात्र परिवार एवं वरिष्ठ नागरिक इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना सकते हैं तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रस्तुतियों को उत्साहपूर्वक देखा तथा योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। जनजागरूकता अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा श्रावणी मेला की अवधि में विभिन्न जनहित एवं जनकल्याणकारी विषयों पर इसी प्रकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से निरंतर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि अधिकाधिक श्रद्धालुओं एवं आमजन तक सरकार के संदेश प्रभावी ढंग से पहुंच सकें। JEEVIKA Bihar Panchayati Raj Department, Government of Bihar Bhagalpur District Administration

Bhagalpur, Bihar | Aug 4, 2026