हरदोई: पुलिस ऑफिस में पहुंचे 86 शिकायतकर्ता, एसपी ने सभी की सुनी शिकायतें
Hardoi, Hardoi | Aug 6, 2024 पुलिस ऑफिस में 86 शिकायतकर्ता पहुंचे, एसपी नीरज कुमार जादौन ने सभी की शिकायतें सुनीं और त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।एसपी नीरज कुमार जादौन ने सुबह दस बजे से तीन बजे तक अनवरत लोगों की शिकायतों को सुना।सभी शिकायतकर्ताओं को पर्ची व टोकन दिया गया और फिर नम्बर आने पर वे एसपी के सामने पेश हुए। एसपी ने एक एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं।