हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास व पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई
Hardoi, Hardoi | Aug 6, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने उपायुक्त एनआरएलएम को निर्देशित किया कि समूह गठन की स्थिति में सुधार लाया जाये। समूहों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। विकास खण्ड में कम से कम एक मोबिलाइजेशन टीम की तैनाती सुनिश्चित की जाय।