गोरखपुर: दुष्कर्म व गर्भपात कराने एवं गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक पुरुष व एक महिला को चिलुवाताल थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
चिलुआताल थाना पुलिस ने दुष्कर्म व गर्भपात कराने एवं गैर इरादतन हत्या के आरोप में एक पुरुष और एक महिला को मोहरीपुर से गिरफ्तार किया है। वांछित चल रहे अभियुक्त विवेक गुप्ता व अभियुक्ता आशा देवी के खिलाफ थाने में अपराध संख्या 36/ 2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 314, 304, 120-बी के तहत मुकदमा पंजीकृत था। इसकी जानकारी एसएसपी पीआरओ सेल से प्राप्त हुई है।