गोरखपुर: बीती रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चलाया चेकिंग अभियान
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे प्रदेश को अलर्ट पर रखा गया है।इसी को ध्यान में रखते हुए जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से बीती रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस अभियान के तहत संदिग्ध वस्तु और व्यक्ति की जांच की गई।चेकिंग अभियान में डॉग स्क्वायड दस्ता, बम स्क्वायड दस्ता भी शामिल रहे।