गोरखपुर: नकली सोने को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 13 सदस्यों को कैंट पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार
कैंट पुलिस ने लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के 13 सदस्यों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरोह की तीन महिला सदस्यों की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस लाइन में एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों से खुद को मज़दूर बताकर खुदाई में सोना मिलने की जानकारी देते थे और पहले असली सोना दिखाते थे जबकि बाद में पैसे लेने के उपरांत नकली सोना देकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार हुए 13 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।