गोरखपुर: गीता प्रेस पर रामचरितमानस का स्टॉक हुआ खत्म, gitapress.org पर ऑनलाइन पढ़े रामचरितमानस
गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाले रामचरितमानस का स्टॉक अब खत्म हो चुका है। अचानक रामचरितमानस की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई। कि बीते महीनों में लाखों की संख्या में रामचरितमानस की प्रतियां छापी गई लेकिन वह सभी अब खत्म हो चुकी है। गीता प्रेस के प्रबंधक लालमणि तिवारी ने बताया कि चार दिनों में www.gitapress.org पर 10 लाख लोगों ने ऑनलाइन रामचरितमानस को पढ़ा है।