थानेसर: कुरुक्षेत्र ब्रह्मासरोवर पर यात्रियों में झगड़ा, युवक का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, मोबाइल और पैसे छीने
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र ब्रह्मा सरोवर पर तीन यात्रियों का झगड़ा हो गया। और तीनों यात्री झगड़ा करते हुए एक बस में घुस गए। वहीं दो युवको ने एक युवक का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया।और उस युवक के पैसे और मोबाइल फोन छीन लिया गया।वहीं मौके पर मौजूद यात्रियों ने तुरंत दोनों युवकों को काबू किया।और पुलिस के हवाले कर दिया है। तीनों युवक UP के बताए जा रहे है।