कुशीनगर: मेधावी नंदवंशी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
पडरौना। ऑल इंडिया महापदमनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन, कुशीनगर के तत्वावधान में जिला पंचायत कार्यालय सभागार, रविंद्रनगर में नंदवंशी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
समारोह में जिलेभर के उन मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतिभाओं को सम्मान मिलने पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उत्साह नजर आया।
मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने कहा कि प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती। नंदवंशी समाज ने शिक्षा के क्षेत्र में जो जागरूकता दिखाई है, वह सराहनीय है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखने की अपील की। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, शिक्षकों और अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
इस दौरान नंदवंशी समाज के जिलाध्यक्ष रामविलास शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, ध्रुव शर्मा, विजय शंकर शर्मा, भरत शर्मा, हरिहर शर्मा, मिथलेश शर्मा, अनिल शर्मा, उपेंद्र शर्मा, दिलीप कुमार शर्मा, मानवेंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा के अलावा गोरखपुर से आए डॉ. जेपी नंद, आरडी नंद, विनय नंद, ऋषि नंद, साधु शरण नंद सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।
#KushinagarNews #कुशीनगर #नंदवंशी #nandvanshi
Kasya, Kushinagar | Sep 13, 2026