बिजनौर: बिजनौर में देर रात काली माता मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने एक युवति पर फावड़े से किया हमला
Bijnor, Bijnor | Jul 13, 2024 देर रात हीलर्स हॉस्पिटल से ड्यूटी करके वापस लौट रही एक यवती पर काली माता मंदिर के पास अज्ञात लोगों ने फावड़े से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल हीलर्स हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। मौके से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है