रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने 12 पाखंडी बाबाओं को किया गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को कर रहे थे भ्रमित
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के चलते 12 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे थे। इसके साथ ही यह पाखंडी बाबा लोगों के साथ ठगी करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के द्वारा सभी पाखंडी बाबाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।