जांजगीर: जांजगीर में विशेष लोक अदालत सफल, 43 चेक बाउंस मामलों का हुआ निराकरण
जांजगीर जिला न्यायालय में आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस से जुड़े 43 मामलों का आपसी समझौते के जरिए निराकरण किया गया। इन मामलों में कुल 95 लाख 42 हजार 947 रुपये का अवार्ड पारित हुआ। लोक अदालत में लंबे समय से लंबित मामलों का भी निपटारा हुआ, जिसमें 11 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले का 6 लाख रुपये में राजीनामा कराया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया।