आज बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत दायर द्वितीय अपीलों की सुनवाई जिला पदाधिकारी-सह-द्वितीय अपीलीय प्राधिकार, बांका द्वारा की गई।सुनवाई के दौरान मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए गए: - आज कुल ग्यारह लोक शिकायतों के मामलों पर विस्तृत सुनवाई की गई।अंचल स्तरीय मामले:- इनमें से दो मामला रजौन अंचल, एक अमरपुर अंचल, एक बेलहर अंचल तथा एक मामला फुल्लीडुमर अंचल से संबंधित था। बेलहर अंचल से संबंधित मामले में जमाबंदी रद्दीकरण हेतु अभिलेख अपर समाहर्त्ता बांका के न्यायालय में भेज दिया गया, अपीलार्थी के द्वारा इस पर संतुष्टि व्यक्त किया गया| फुल्लीडुमर अंचल से संबंधित मामले में जमाबंदी में अंचल अधिकारी द्वारा नियमानुसार कर दिया गया,अपीलार्थी के द्वारा इस पर संतुष्टि व्यक्त किया गया| विद्युत विभाग से संबंधित मामले में कार्यपालक अभियंता, विद्युत् आपूर्त्ति प्रमंडल, अमरपुर को जर्जर तार बदलकर प्रतिवेदन देने का निदेश दिया गया | 2. बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (RTPS) के तहत द्वितीय अपील:- लोक सेवाओं के अधिकार के तहत आज द्वितीय अपील के एक मामलों की भी सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान आवेदिका ने लिखित रूप से सूचित किया कि द्वितीय अपील दायर होने के बाद विभाग द्वारा उन्हें वांछित प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है।
Banka, Bihar | Aug 21, 2026