रायडीह: *निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग।*
Raidih, Gumla | Jun 12, 2026 रायडीह प्रखंड के सिलम स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आवासीय विद्यालय में कार्यरत एक मजदूर की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपहाड़ी गांव निवासी 38 वर्षीय मनोज देहरी, पिता स्वर्गीय सोनाई देहरी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज देहरी विद्यालय निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे।