थाना क्षेत्र में होली त्योहार को लेकर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु यातायात प्रभारी विवेक सिंह ने यातायात पुलिस कर्मियों मनोज कुमार आदि के साथ नहर पुल पर सघन चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा आमजनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।