रीगा: धनुषी टोला हादसे के पीड़ित परिवार से मिले डॉ. प्रदीप जायसवाल, हरसंभव सहायता का दिया भरोसा
Riga, Sitamarhi | Jun 11, 2026 रेवासी पंचायत के धनुषी टोला में पीपल का विशाल पेड़ गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत के बाद शोक की लहर व्याप्त है। इस हादसे में सिकंदर सहनी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि उनकी पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई थी।