कैराना: कैराना में तेज आवाज में लाउडस्पीकर पर अजान देने के आरोप में मौलवी पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने लाउडस्पीकर भी जब्त किए
Kairana, Shamli | Oct 13, 2026 कैराना कोतवाली में उपनिरीक्षक राजकुमार बघेल ने मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया कि वह पुलिस टीम के साथ भूरा बाईपास फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे। इसी दौरान पास में ही स्थित मस्जिद मोहम्मदी से लाउडस्पीकर पर तेज आवाज सुनाई दी, जिस पर उन्होंने टीम के साथ मौके पर जाकर देखा, तो एक व्यक्ति लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान दे रहा था।