सिमडेगा: झामुमो 4 जून के सम्मेलन की तैयारी में जुटी, जिला स्तरीय बैठक आयोजित
सिमडेगा परिसदन में रविवार सुबह 11 बजे झामुमो की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक में 4 जून को केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के सिमडेगा आगमन एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।