सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 43 में शुक्रवार की सुबह 12वीं का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार छात्र बेलकोटा निवासी मिशाक एक्का की सड़क हादसे मे मौत हो गई।वहीं दूसरा छात्र अनिकेश तिवारी झेराडीह गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच मे जुटी है।