कुटुंबा: अंबा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, 15 माह पहले हुई थी शादी, चाचा का आरोप- पति और ससुराल वाले दहेज के लिए करते थे मारपीट
औरंगाबाद जिले के अंबा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना अंबा थाना क्षेत्र के मुड़िला रोड की है, जहां 22 वर्षीय पायल कुमारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के कुशा गांव निवासी सुमित विश्वकर्मा की पत्नी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। पा