सैदपुर: अघोषित विद्युत कटौती से बेहाल ग्रामीणों ने मैनपुर में कर्मियों को बनाया बंधक, ExEn का 18 घंटे बिजली का दावा हुआ फेल
बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और कम आपूर्ति से परेशान ग्रामीणों का गुरुवार को गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मैनपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर जा धमके और अंदर मौजूद कर्मियों को बंधक बनाते हुए गेट पर बाहर से ताला जड़ दिया और वहीं पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।