गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में प्राधिकरण ने अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की कार्रवाई
हापुड पिलखुआ विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में कार्रवाई की है। जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। प्राधिकरण की टीम ने 21000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर चला कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।