गढ़मुक्तेश्वर: गांव प्रसादीपुर में घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय मासूम बच्चे की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से हुई मौत, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव प्रसादीपुर में घर के बाहर खेल रहे 2 वर्षीय मासूम बच्चे की 16 मार्च को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई थी मासूम के पिता ने ट्रैक्टर चालक पर तेजी व लापरवाही से चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है अब मामले में पुलिस ने टैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।