गढ़मुक्तेश्वर: थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की 8वीं क्लास की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मुकदमा दर्ज
जनपद हापुड़ में थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र एक गांव निवासी आठवीं क्लास की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है 17 मार्च को वह पेपर देने के लिए अपने स्कूल गई थी और पेपर समाप्त होने के बाद घर वापस नहीं लौटी जिसके बाद परिजनों ने थाना बहादुरगढ़ पुलिस से बेटी को सकुशल बरामद करने की मांग की है और अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।