गढ़मुक्तेश्वर: राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बदरखा पुलिया के पास दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत
हापुड़ के थानगढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर बदरखा पुलिया के पास दो गाड़ियों की आपस में भिड़ंत हो गई। इस दौरान चीख पुकार मच गई। आगे चल रही सफेद रंग की गाड़ी हादसे के दौरान पलटी खाकर दूसरी तरफ पहुंच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए। जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को सीधा कराया।