अशोक नगर: बारिश से पहले अलर्ट अशोकनगर की आधा दर्जन खतरनाक पुलियां बनीं मुसीबत,हर साल जान पर भारी पड़ता है जलभराव
अशोकनगर बारिश का मौसम शुरू होते ही जिले की कई पुलियां और रपटे फिर खतरे की घंटी बन गई हैं। जिले में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसे मार्ग हैं, जहां तेज बारिश में पानी ऊपर आते ही यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है। भोपाल-अशोकनगर मार्ग पर सावन गांव के पास पुलिया निर्माण अभी भी अधूरा है, जबकि इसी जगह पहले तेज बहाव में कई लोगों की जान जा चुकी है।