बयाना: गांधी-शास्त्री जयंती पर बयाना में प्रभात फेरी और प्रार्थना सभा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बयाना में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान दोनों महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।