गोरखपुर: एम्स पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में एक आरोपी को कूड़ाघाट से किया गिरफ्तार
एम्स थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सतपाल यादव को एम्स पुलिस ने कूड़ाघाट से गिरफ्तार किया है। एसएसपी मीडिया सेल से दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी ने थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ अश्लील हरकत की इस मामले में एम्स पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।