गुन्नौर: गांव हरफरी में खेत की जुताई करते समय बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान और एक बैल की हुई मौत
धनारी थाना क्षेत्र के गांव हरफरी निवासी निहाल सिंह खेती बाड़ी का काम करते थे। रविवार सुबह करीब 10 निहाल सिंह अपने दो बैलों के साथ गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर स्थित अपने खेत में जुताई करने गए थे। तभी नलकूप के समीप लगे बिजली के करंट की चपेट में आने से किसान निहाल सिंह और एक बैल की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।