मेहदावल थाना क्षेत्र के बेलौली सिवान में एक 60 वर्षीय वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के करतहरी गांव का निवासी था। परिजनों के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद वह घर से निकल गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।