बरियातु: बारियातू गांव: 48 घंटे में दो व्यवसायी पुत्रों की मौत से शोक, परिजनों का बुरा हाल
बारियातू प्रखंड मुख्यालय के बारियातु में दो व्यवसाई पुत्र की मौत हो जाने के कारण होली की खुशियाँ मातम में बदल गई। पहली घटना बारियातु के अमवाडीह रोड निवासी व्यवसाई सुरेंद्र राणा के छोटे पुत्र 20 वर्षीय रिंकू राणा की मौत सोमवार होलिका दहन के रात्रि के ब्रह्म बेला में अचानक तबियत बिगड़ने से हो गई। इस दुःखद समाचार से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।