उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व !
Bokaro: 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत, अटूट आस्था और भक्ति के बाद सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न हो गया।
तड़के चार बजे से ही बोकारो के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में पूजा का सूप, दउरा और प्रसाद लिए व्रती घाटों पर पहुंचे। सूर्य की पहली किरण के साथ ही 'जय छठी मैया' के जयकारों और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इसके बाद ठेकुआ और फल का प्रसाद बांटकर पारण किया।
चार दिनों तक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। बोकारो की हर खबर के लिए जुड़े रहें CurrentBokaro के साथ।
#bokaro #ChhathPuja2026 #ChhathMahaparv #JaiChhathiMaiya #CurrentBokaro
Chas, Bokaro | Nov 16, 2026