पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री पद छोड़ते ही बदला ठिकाना, नीतीश कुमार बेटे के साथ 7 सर्कुलर रोड पहुंचे
पटना में सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे 7 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का जायजा लेने पहुंचे। उनके साथ उनके पुत्र निशांत कुमार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनके आवास और सुरक्षा प्रोटोकॉल में बदलाव हुआ है। इसी क्रम में वे नए सरकारी आवास को देखने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी में