मंझनपुर: टॉप-10 भूमि विवादों के समाधान अभियान में प्रशासन की बड़ी पहल, टिकरा में मौके पर निपटीं शिकायतें
कौशाम्बी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मंझनपुर एसडीएम ने टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के तहत ग्राम टीकरा में विशेष कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ भूमि विवादों से जुड़ी शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया। प्रशासन की इस पहल से ग्रामीणों को राहत मिली और लंबे समय से लंबित विवादों के समाधान का रास्ता साफ हुआ।