पटना ग्रामीण: राजीव नगर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड संख्या 26 के पास 28 अप्रैल को एक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार दोपहर 3:54 पर मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 विधि व्यवस्था दिव्यांजलि जायसवाल ने दी है।