पिंड्रा: बाबतपुर बाजार में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर की चोरी, सीसीटीवी में कैद वीडियो हुआ वायरल, चर्चा का बना विषय
एलपीजी गैस सिलेंडर के बड़े दाम के बीच वाराणसी के बाबतपुर बाजार में एलपीजी गैस सिलेंडर की चोरी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो बाबतपुर बाजार का है जहां दो बाइक सवार चोरों ने रेकी करते हुए एक स्थान से एलपीजी गैस सिलेंडर चुरा कर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।